चलो आज आपको उगती सुबह की सेर करवाता हु
कुछ छोटी ज़िन्दगियों से तारुफ़ करवाता हु.
सबसे पहली ज़िन्दगी आयी छोटू की.
चेहरे पे लिए हर इंसान के लिए इज़त,
स्कूल ड्रेस के बदले पहनी है उसने फटी टीशर्ट,
सायद कइयों की होती है उसके दिन की पहली मूरत,
सपने सायद उसके भी होंगे, होंगी उसकी भी कोई चाह,
मगर ख़ुश है अभी का सोचकर,मिलाते हुए अपनी चाय.
चलो आज आपको उगती सुबह की सेर करवाता हु
कुछ छोटी ज़िन्दगियों से तारुफ़ करवाता हु.
फिर आती है तीन पाइयो वाले घर की कहानी.
देखा किसीको रिक्शा मे सोता,
उसी से कमाता, उसी मे सोता,
पैसो की कमी ने घर के दरवाजे किये बंध,
की सुरु मेहनत जो मिले उसमे, किये अपनी आँख बंध.
लेकिन घर से निकल ने के बाद आज़ाद हो कर वो खुश था, बीवी की बक-बक से बेहतर रिक्शा की आवाज़ से खुश था.
चलो आज आपको उगती सुबह की सेर करवाता हु
कुछ छोटी ज़िन्दगियों से तारुफ़ करवाता हु.
अभी आती है किसी भटके हुए की ज़िन्दगी.
जो लिपटा था मंदिर के स्तम्भ से, मानो जैसे हो उसकी मासूका.
नशे ने सायद मंज़िल दी, पर होस ले लिया था,
सयाद किसी बुरे वखत ने उसका जीना चीन लिया था.
खेर अभी तो वो बिन महसूस वाली ज़िन्दगी जी रहा था, उसके लिए सुख-दुख सभी एक सामान था.
चलो आज आपको उगती सुबह की सेर करवाता हु
कुछ छोटी ज़िन्दगियों से तारुफ़ करवाता हु.
बस मे बैठा, तो मिली फुटपाथ वाले घर की कहानी.
जिनकी नींद खुली थी सूरज की रौशनी से,
और नींद आई थी सितारों के निचे.
भरी हुई एक बकेट मे गीले हुए सभ,
बच्चे निकले नास्ता मांगने, बाप निकला गुब्बारे बेचने, और गोदी मे लिए छोटा बचा, माँ निकली चाओ ढूढ़ने.
और सुबह के साथ मेने देखि है इनकी होती रात,
सुबह के बिखरे सभ, सोते है साथ हस्ते हस्ते भले किस्मत ना हो उनके साथ.
बस युही सुबह होते होते कई ऐसी छोटी – छोटी ज़िन्दगीया निकल पडती है अपनी किस्मत आज़माने,
किसको निकल पडती है तो किसकी यही ही निकल जाती है, ज़िन्दगी.